आसनसोल रेल मंडल ने आसनसोल अपकार गार्डेन के खटाल हटाने का दिया नोटिस




आसनसोल : आद्रा रेलवे मंडल द्वारा मंगलवार को आसनसोल अपकार गार्डन के पीछे रेल लाइन के किनारे बसे खटाल को हटाने का नोटिस जारी किया है। जिसे सोमवार को रेल के अधिकारी आरपीएफ के साथ देने खटाल पहुंचे। जिसके कारण यहां रह रहे करीब एक सौ परिवार मुश्किल में पड़ गया है। इस संबंध में खटाल में बरसों से रह रहे नरेश राय ने बताया कि वे लोग यहां 50 वर्षों से अधिक समय से रह रहे हैं। दूध का व्यवसाय कर अपनी रोजी-रोटी चला रहे हैं। यहां 10 परिवार के लगभग 100 लोग रहते हैं। साथ ही मवेशी भी रखे हुए हैं। यहां उन लोगों का भी जमीन है। रेलवे का केवल 5 से 6 फुट जमीन है। रेलवे ने इस जमीन को खाली करने का नोटिस दिया है। हम लोग गरीब आदमी हैं। हम लोग रेलवे के अधिकारी से यह गुहार लगाएं हैं कि यह जमीन रेलवे का है। यदि वे हटाएंगे तो उन्हें हटना विवशता है। लेकिन रेलवे का यहां केवल 5 फुट जमीन है। इस जमीन से रेलवे को कुछ बनता बिगड़ता नहीं है। लेकिन यदि 10 परिवार का पालन पोषण हो रहा है ,तो इसमें रेलवे को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। वहीं इसकी सूचना पाकर यादव कल्याण समिति के भी एक प्रतिनिधिमंडल खटाल का दौरा किया। इस दौरान समिति के सचिव सुमित कुमार यादव ने बताया कि यहां 50 वर्षों से अधिक समय से खटाल है। यहां लगभग 100 लोग रह रहे हैं। रेलवे के द्वारा जो नोटिस भेजी गई है। यह मानविय आधार पर सही नहीं ठहराया जा सकता। हम लोग भी रेलवे से अनुरोध करेंगे की रेलवे खटाल को ना हटाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल