आसनसोल : राज्य में शिक्षा भ्रष्टाचार के खिलाफ अखिल बंगाल प्राथमिक शिक्षक संघ ने रविवार को आसनसोल में रैली कर धिक्कार सभा की। यह धिक्कार सभा बीएनआर स्थित रविंद्र भवन के समक्ष किया गया। गौरतलब है कि शिक्षा भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई ने पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चट्टोपाध्याय समेत कुछ अन्य को गिरफ्तार किया है। ईडी और सीबीआई के जांच से जो बातें निकल कर आ रही है। उससे शिक्षा जगत में काफी आक्रोश है।
अखिल बंगाल शिक्षक संघ के वक्ताओं ने इस धिक्कार सभा के माध्यम से मांग किया कि शिक्षा भ्रष्टाचार मामले में शामिल और लोगों को गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने कहा कि तृणमूल सरकार में शिक्षा को बाजार बना दिया गया। 10 से 15 लाख रुपया लेकर एक दो नहीं बल्कि 58000 नौकरियां बेची गई। इससे बच्चों के भविष्य पर बहुत बड़ा प्रभाव पड़ेगा। इसलिए उन लोगों की मांग है कि अयोग्य शिक्षकों को हटाकर योग्य शिक्षको को भर्ती किया जाए और इसमें शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार किया जाए।

0 टिप्पणियाँ