काली पुजा के मद्देनजर मूर्तिकार में देखी जा रही है व्यस्तता




रानीगंज-कुम्हार पाड़ा के नाम से मशहूर रानीगंज थानान्तर्गत रानीगंज का कुम्हार मोहल्ला में अभी भारी व्यस्तता मूर्तिकारों में देखी जा रही है. चार दिन के अंदर काली पूजा के लिए काली मूर्ति बनाकर उसे पूजा मंडप तक पहुंचाना है, इसके लिए मूर्तिकार अब श्यामा मां की मूर्ति और काली मां का अंतिम श्रृंगार करने में लगे हैं . इस बार मूर्तिकार कुछ अनोखी मूर्तियाँ भी बना रहे हैं. मूर्तिकारों का कहना है कि मूर्तियों की कीमतें वहीं हैं, भले ही सामग्री की कीमतें अधिक हो गयी है. इस बार उन्होंने 1500 से 7000 रुपए की काली मूर्तियों का निर्माण किया है .रानीगंज के चार अलग अलग स्थानों में मूर्तिकारों ने इस साल की काली पूजा के लिए 250 से ज्यादा मूर्तियां बनाई हैं. उनका कहना है कि लगभग 90% मूर्तियां का एडवांस हो चुकी हैं, लेकिन उन्हें जो कीमत मूर्तियों की मिल रही है उसमें नाममात्र की फायदा है.मूर्तिकार रंजीत कुमार का कहना है कि कोरोना काल के पश्चात इस बार उम्मीद थी कि अच्छी खासी बाजार होगी, पर सजावट की सामग्री ,कपड़े तथा मिट्टी ,बांस की कीमत इतनी अधिक बढ़ गयी है कि पूजा आयोजक कमिटी इस महंगाई को समझना नहीं चाहते हैं,एवं पुराने कीमत पर ही मूर्ति ले जाना चाहते है.जोर जबरदस्ती कुछ दाम बढ़ा कर दे रहे है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल