काला बैच पहन कर इनमोसा ने किया विरोध प्रदर्शन




रांनीगंज/जामुड़िया : श्रमिक संगठन ईनमोसा द्वारा विभिन्न मुद्दों की मांग पर ईसीएल के समस्त एरिया में काला बैज पहनकर 17 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक काम को जारी रखते हुए विरोध प्रदर्शन किया जाएगा. इसे लेकर पूरे कोलियरी, ओपन कास्ट तथा एरिया के मुख्यालय में प्रदर्शन कर प्रबंधक को एक प्रतिलिपि सौंपी गई. इस दौरान कुनुसतोड़िया कोलियरी में मंगलवार को इनमोसा के बैनर तले कुनुसतोरिया के प्रगति स्टेडियम से ओवरमैन एवं माइनिंग सरदार की समस्याओं को लेकर उनके साथ एरिया ऑफिस तक एक रैली किया गया एवं मैनेजर और एजेंट कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया.

 इस दौरान इनमौसा द्वारा श्रमिकों के हित में विभिन्न मांगे रखी हैं जिनमें वेकेंसी रहते हुए 2019 से सीनियर ओवरमैन ओ माइनिंग सरदार लोगो को टी एंड एस जूनियर ए से ए 1 का प्रमोशन नहीं दिया गया.

2021-22 मैनपावर बजट की आधार से वेकेंसी रहते हुए भी माइनिंग सरदार एवं ओवरमेन लोगो को प्रमोशन नहीं दिया गया.

सारी प्रमोशन सिस्टम डी सेंट्रलाइज करने होगा.

सही समय पर सारी माइनिंग या ओवरमेन लोगो का रेगुलराइज करने होगा, क्योंकि किसी को सर्विस सिनियरिटी में कम ना हो जाए.

हर कोलियरी में खदान का सभी वर्किंग डिस्ट्रिक्ट ज्यादा डिस्टेंस में हो जाने के कारण , ओवरमेन और माइनिंग सरदार लोगो का चार्ज हैंडलिंग/टेकिंग करने में ज्यादा समय काल लगता है , इसी लिए चार्ज हैंडलिंग/टेकिंग एलाउंस का समय काल वृद्धि करने होगा.

कोलियरी, एरिया एवं कंपनी लेवल का सारी फंक्शनल कमिटी में इनमोसा का प्रोतिनिधी का मान्यता देने होगा.

शॉर्टेज के चलते माइनिंग ओवरमेन बिना खदान चलाना नहीं चलेगा.

डीजीएमएस का वर्किंग परमिशन का पूरा पूरा पालन करने होगा.

हर महीना हर लेवल में इनमोसा प्रतिनिधी तथा मेंबर को साथ खदान का सुरक्षा ओ उत्पादन लेके बातचीत (मीटिंग) करने होगा. जब तक सुधार नहीं होता है , तब तक खदान का सुरक्षा या माइनिंग स्टाफ लोगो का कैरियर ग्रोथ /प्रमोशन को लेके इनमोसा का आंदोलन सभी स्तर पर चलेगा.

मौके पर कुनुसतोरिया एरिया सचिव मनोज कुमार सिन्हा, बाँसड़ा के अजित मंडल, परासिया कोलयरी के सिधनाथ सिंह, सहदेव यादव, अमृत नगर के दिलीप राउत, नार्थ सियारसोल के विवेकानंद दत्त, बेलबाद के कलीम अंसारी आदि उपस्थित थे.

वहीं दूसरी ओर छह सूत्री मांगों के समर्थन में ईसीएल के जामुड़िया इलाके के सात ग्राम एरिया जनरल मैनेजर दफ्तर के सामने श्रमिक संगठन इनमोसा की तरफ से विरोध प्रदर्शन किया गया. इस संदर्भ में इन मोसा के नेता समीर चक्रवर्ती ने बताया कि आज छह सूत्री मांगों के समर्थन में वह विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं इनमें खदानों में श्रमिकों की सुरक्षा सबसे अहम मुद्दा है. उन्होंने कहा कि खदानों में श्रमिकों को बिना किसी सुरक्षा उपकरणों के काम करना पड़ता है जो कि उनके लिए बेहद खतरनाक है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि श्रमिकों को मैन पावर की कमी से जूझना पड़ता है और तीन शिफ्ट में यह हाल रहता है जिससे श्रमिकों पर अतिरिक्त दबाव बन जाता है। इन्हीं सब मुद्दों के खिलाफ आज वह विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और आठ नवंबर को इसीएल के मुख्यालय सांकतोड़िया में भी इन्हीं मुद्दों पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता