निर्मल साथी परियोजना के तहत आसनसोल नगर निगम क्षेत्र को स्वच्छ बनाने के लिए बैठक




आसनसोल : पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा शहरों और ग्रामों को साफ सफाई और स्वच्छ रखने के लिए निर्मल साथी परियोजना चलाई जा रही है। इसी के तहत आसनसोल नगर निगम क्षेत्र को और कैसे बेहतर ढंग से स्वच्छ रखा जाए। इसे लेकर आसनसोल नगर निगम काफी गंभीर है। इस क्षेत्र में कोलकाता के एक निजी कंपनी सिगमा नगर निगम को सहयोग करेगी। इसी मुद्दे पर रणनीति तैयार करने के लिए शनिवार को सिगमा कंपनी की अधिकारियों की एक टीम आसनसोल नगर निगम पहुंची। इस टीम ने नगर निगम के सैनेटरी विभाग के मेयर परिषद सदस्य मानस दास और विभिन्न वार्ड के पार्षदों के साथ नगर निगम के मुख्य कार्यालय में एक बैठक की। बैठक के बारे में मेयर परिषद सदस्य मानस दास ने बताया कि आसनसोल नगर निगम कचरा प्रबंधन और शहर की साफ- सफाई, स्वच्छता को लेकर काफी गंभीर है। आसनसोल नगर निगम के द्वारा कचड़ा प्रबंधन को लेकर अभियान चलाई जा रही है। लेकिन इसको और कैसे बेहतर किया जाए। इसको लेकर कोलकाता के एक निजी कंपनी का भी सहयोग लिया जा रहा है। नगर निगम क्षेत्र में बहुत सारे ऐसे जगह हैं। जहां गाड़ी नहीं पहुंच पा रही है। उन स्थानों का कचड़ा साफ सफाई कैसे किया जाए। इस पर चर्चा किया गया। आसनसोल नगर निगम क्षेत्र के हर नागरिकों को एक हरा और नीला रंग का बाल्टी दिया जाएगा। जिसमें वे लोग कचड़ा रखेंगे और नगर निगम के द्वारा उस कचरे को एकत्र किया जाएगा। उन्होंने कहा कि साफ सफाई कार्य को लेकर पार्षदों ने भी अपना सुझाव दिया। अपने वार्ड की समस्या को बताये। उन्होंने कहा कि अमृत परियोजना के तहत घर-घर जल पहुंचाने के लिए कुल्टी क्षेत्र को कुछ राशि आवंटित की गई है। जल्द ही कुल्टी क्षेत्र में घर-घर जल पहुंचाने का कार्य शुरू किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?