पांडवेश्वर विधानसभा के विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती, ईसीएल के तकनीकी निदेशक जयप्रकाश गुप्ता के द्वारा किया गया
पांडवेश्वर ---: ईसीएल सोनपुर बाजारी कोयला खदान में नई निजी पैंच ओपन कास्ट खदान का उद्घाटन किया गया. पांडवेश्वर विधानसभा विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती, ईसीएल निदेशक तकनीकी जयप्रकाश गुप्ता, सोनपुर बाजारी परियोजना के महाप्रबंधक आनंद मोहन, सोनपुर बाजारी क्षेत्र के कार्मिक प्रबंधक अबीर कुमार मुखोपाध्याय, पांडवेश्वर प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष रामचरित्र पासवान, प्रखंड अध्यक्ष किरीटी मुखर्जी, युवा अध्यक्ष नरोत्तम मंडल मौजूद आदि मौजूद रहे. अन्य प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ साथ माइनिंग का संचालन करने का दायित्व यूनाइटेड कोल कैरियर्स कंपनी द्वारा किया जाएगा.इस पैच खदान की कार्य अवधि दो वर्ष है और इन दो वर्षों के दौरान 166 लाख घन मीटर मिट्टी को काटकर कोयला निकाली जाएगी. और इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत दो सौ करोड़ रुपए है. ईसीएल अधिकारी जयप्रकाश गुप्ता ने कहा कि इस अभियान के फलस्वरूप इस क्षेत्र के कई बेरोजगार युवकों को रोजगार मिल सकता है और इस खदान सोनपुर बाजारी खदान को भावी पीढ़ी के लिए नवीकृत किया जा रहा है.पांडवेश्वर विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने इस संदर्भ में कहा कि इससे इस क्षेत्र में मदद मिलेगी. स्थानीय पांडवेश्वर सहित औद्योगिक क्षेत्र का सामाजिक-आर्थिक विकास निजी खदानों की भूमिका महत्वपूर्ण है. उन खदानों के खुलने से क्षेत्र के लगभग 500 युवाओं को रोजगार मिलेगा। और कई स्थानीय लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लाभ होगा.

0 टिप्पणियाँ