रानीगंज के पूर्व बाजार सार्वजनिक दुर्गोत्सव कमिटी की प्रतिमा का हुआ विसर्जन




रांनीगंज-रानीगंज के जेएल नेहरू रोड पर स्थित पुर्व बाजार सार्वजनिक दुर्गा उत्सव कमेटी के दुर्गा पूजा का आज विसर्जन किया गया. इस संदर्भ में इस दुर्गा पूजा आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि यहां 1976 से दुर्गा पूजा का आयोजन होता रहा है और शुरू से ही प्रशासन के साथ समन्वय साध कर विसर्जन भी किया जाता रहा है, लेकिन इस साल आयोजकों में से एक को मां दुर्गा ने सपने में आकर आदेश दिया था कि इस साल प्रतिमा विसर्जन लक्ष्मी पूजा के बाद की जाए. मां के इस आदेश का पालन करते हुए इस बार दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन लक्ष्मी पूजा के बाद किया जा रहा है .उन्होंने कहा कि क्योंकि यहां पर एक मंदिर निर्मित है और मां की प्रतिमा मंदिर के अंदर रहती है .इसलिए जो शामियाना बनाया गया था उसे खोल दिया गया है और इस वजह से किसी को कोई परेशानी नहीं हुई. वहीं आज रानीगंज के साहिब बांध में मां दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन किया गया. वहीं अगले साल क्या करेंगे ,इस सवाल के जवाब में एक अन्य पदाधिकारी ने बताया कि अगले साल पंडितों से बात कर यह तय किया जाएगा कि अगले साल विसर्जन कब होगा.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली