आसनसोल : आसनसोल उत्तर पुलिस थाना के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 2 के एथोड़ा मोड़ के पास गुरुवार को एक कंटेनर ने एक ऑटो को धक्का मार दी। जिससे ऑटो में सवार दो यात्रियों में से एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे को पुलिस ने इलाज के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेजा।प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि एक कंटेनर कोलकाता से दिल्ली के लिए जा रहा था कि इसी क्रम में उसने एथोड़ा मोड़ के पास एक ऑटो को धक्का मार दी। ऑटो में 2 लोग सवार थे। जिसमें एक यात्री की मौत हो गई। दूसरे यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने इसकी सूचना आसनसोल उत्तर थाना पुलिस को दी।पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों घायल यात्रियों को आसनसोल जिला अस्पताल भेजी। जहां चिकित्सक ने एक यात्री को मृत घोषित कर दिया और दूसरे को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया। वही कंटेनर चालक संजीव कुमार का कहना था कि कोलकाता से दिल्ली जा रहे थे। इसी क्रम में एथोड़ा मोड़ के पास एक ऑटो गलत साइड से घुस गई। बगल में एक कार भी थी। कार के बचाने में उल्टा साइड से घुसे ऑटो को धक्का लग गई। जिससे यह घटना हुई। लोगों ने कंटेनर चालक को पकड़ लिया। मारपीट कर उसे पुलिस को सुपुर्द कर दिया। हालांकि कंटेनर का खलासी फरार हो गया।

0 टिप्पणियाँ