काली पूजा को लेकर पुलिस और आयोजक समिति के प्रतिनिधि के साथ नगर निगम में बैठक




आसनसोल : काली पूजा को लेकर पुलिस और आयोजक समिति के प्रतिनिधियों के साथ मंगलवार को आसनसोल नगर निगम के सभागार में एक बैठक की गई। जिसमें आसनसोल नगर निगम के संस्कृतिक विभाग के मेयर परिषद सदस्य गुरदास चटर्जी, आसनसोल दक्षिण थाना के प्रभारी कौशिक कुंडू, काली पूजा आयोजन करने वाली कमेटी के प्रतिनिधि एवं पुलिस के जवान उपस्थित थे। इस दौरान संबोधित करते हुए आसनसोल दक्षिण थाना के प्रभारी कौशिक कुंडू ने कहा कि दुर्गा पूजा हम लोगों ने बहुत ही शांतिप्रिय ढंग से पार किया। कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। पूजा, आखाड़ा और प्रतिमा विसर्जन में पुलिस के द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। आगे काली पूजा आने वाला है। इसे भी शांतिप्रिय ढंग से संपन्न करना है। उन्होंने कहा कि आसनसोल दक्षिण थाना क्षेत्र में कुल 133 पूजा का आयोजन होगा। जिसमें 41 केमेटी का, 14 घरेलू पूजा है। बाकी बिना कमेटी के आयोजन करने वाली पूजा है। जो ज्यादा होती है। उन्होंने पूजा आयोजन करने वाले कमेटी के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे लोग पूजा के दौरान सीसीटीवी कैमरा अवश्य लगाएं। सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह बहुत महत्वपूर्ण है। वही मेयर परिषद सदस्य गुरदास चटर्जी ने कहा कि दुर्गा पूजा के बाद काली पूजा भी शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो। इसके लिए हम सभी को सहयोग करना होगा। नगर निगम के तरफ से जो भी सहयोग होगा। सफाई, बिजली व्यवस्था या अन्य कोई व्यवस्था के लिए नगर निगम तैयार है। उन्होंने सीसीटीवी कैमरा लगाने के मुद्दे पर कहा कि बहुत से ऐसे आयोजक हैं। जो कम बजट में पूजा करते हैं। उनके लिए सीसीटीवी कैमरा लगवाना संभव नहीं होगा। तो वहां पर निजी सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था की जाए। क्योंकि पूजा आयोजक बजट के अनुसार ही कार्य कर सकते हैं। प्रशासन को इस पर भी ध्यान देना होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता