भाजपा पार्षद चैताली तिवारी ने तपसी बाबा छठ घाट का किया निरीक्षण, निगम नगर निगम को बताया विफल




आसनसोल : आसनसोल नगर निगम की विपक्षी पार्षद दल के नेता चैताली तिवारी ने मंगलवार को तपसी बाबा छठ घाट का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने छठ घाट का निरीक्षण कर किया। निरीक्षण करने के बाद चैताली तिवारी ने कहा कि आसनसोल नगर निगम साफ सफाई कार्य करने में भी विफल दिख रहा है। यहां हजारों की संख्या में इस घाट पर छठ व्रती आते हैं।लेकिन नगर निगम के द्वारा यहां सफाई नहीं किया गया। यहां स्थानीय युवक अपने मेहनत करके साफ सफाई का कार्य कर रहे हैं। आसनसोल नगर निगम में आम जनता के टैक्स का पैसा जा रहा है। इस पैसा से कोलकाता का विकास किया जा रहा है। आखिर क्यों। उन्होंने कहा कि कोलकाता का विकास हो। इसके लिए उनको कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन आसनसोल की जनता को क्यों वंचित किया जा रहा है। हिंदी भाषियों के साथ यह भेदभाव क्यों हो रहा है।उन्होंने कहा कि छठ घाट पर में केवल हिंदी भाषी ही नहीं बल्कि बांग्ला भाषी भी छठ घाट आते हैं। आरती करते हैं। ठेकुआ खाते हैं। इसलिए इस तरीका का भेदभाव नहीं करना चाहिए। नगर निगम छठ घाट के साफ सफाई कार्य करने में पूरी तरह से विफल है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता