आसनसोल : नेशनल हाईवे दो पर चंद्रचूड़ मोड़ के समीप गुरुवार को दो चारपहिया वाहन आमने सामने से टकरा गए।जिसके कारण एक कार पलट गई। जिसमें सवार एक महिला को गंभीर चोट आई। जबकि तीनों लोगों को मामूली चोट लगी। वही दूसरे वाहन के चालक या सवारी को कोई क्षति नहीं पहुंची। लेकिन दोनों कार के सामने के हिस्से का परखच्चा उड़ गया। घटना के संबंध में पुलिस पेट्रोलिंग ट्रैफिक पुलिस के एक जवान उत्पल मांजी ने बताया कि धनबाद के तरफ से फूलों से सजा एक शादी की कार तेज गति से बर्नपुर के रहमत नगर की ओर जा रही थी।इसी दौरान चंद्रचूड़ मंदिर के तरफ से एक कार राष्ट्रीय राजमार्ग को पार कर रही थी। इसी क्रम में दोनों कार्य आपस में टकरा गई। जिससे फूलों से सजा कार पलट गया। जिसमें सवार एक महिला को गंभीर रूप से चोट लगी है। शायद उसका पैर टूट गया है। पेट्रोलिंग ट्रैफिक कर्मी ने बताया कि उनलोगों को सूचना मिलने के साथ ही वे लोग घटनास्थल पर पहुंचे। फिर कार में सवार सभी सवारियों को बाहर निकाले और इलाज के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया। हालांकि दूसरे कार में सवार चालक एवं सवारी को कोई चोट नहीं आई। लेकिन उनके कार के अगले हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जैसे ही यह हादसा हुई। स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठी होगई। हालांकि इस घटना से राष्ट्रीय राजमार्ग के आवागमन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। बताया जाता है कि धनबाद के तरफ से जो कार रहमत नगर जा रहे थी। वह शादी की कार थी।उसमें दूल्हा शाहिद अली, रिफ्त परवीन, रेहाना खातून निहाजउद्दीन ज्योति खान, कार चालक शमशेर खान सवार थे।


0 टिप्पणियाँ