आस्था का महापर्व छठ पूजा की संध्या मैथन डैम थर्ड डाइक छठ घाट में उमड़े श्रद्धालु







सालानपुर/कल्यानेश्वरी- आस्था का महापर्व छठ पूजा  की  संध्या अर्ध्य छठ माँ की पूजा एवमं भगवान भास्कर की आराधना में रविवार को मैथन डैम थर्ड डाइक छठ पूजा घाट में श्रद्धालुओं एवं छठ व्रतियों का तांता लगा रहा। रविवार संध्या अर्ग देने एंव सभी छठ पूजा घाट का दौरा बाराबनी विधायक सह आसनसोल मेयर विधान उपाध्याय ने किया। उन्होंने बनजेमिहारी कोलियरी, हिंदुस्तान केबल्स, चित्तरंजन आजय नदी छठ पूजा घाट पर व्रतियों पास जाकर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। वही मैथन छठ घाट पर रंगारंग भगवती जागरण का आयोजन किया गया। कल्यानेश्वरी, देंदुआ, लेफ्ट बैंक समेत आस पास के लगभग 6 किलोमीटर की दूरी तय कर दूर दराज से श्रद्धालुओं का यहाँ आगमन हुआ था। छठ व्रतियों के लिए सुविधा एवं मार्ग सुगम बनाने के लिए लेफ्ट बैंक छठ पूजा कमेटी एवं कल्यानेश्वरी छठ पूजा कमेटी की और से सराहनीय व्यवस्था की गई है। माँ कल्यानेश्वरी मंदिर से मैथन डैम थर्ड डाइक छठ घाट तक समुचित रोशनी की व्यवस्था की गई है। वही सुरक्षा के दृष्टिकोण से सालानपुर थाना प्रभारी अमित कुमार हाटी तथा कल्यानेश्वरी फाड़ी प्रभारी उज्जल साहा, एसआई संजय कुमार सिंह, एएसआई सौमेन्द्रनाथ दे सांध्य 2 बजे से ही दल बल के साथ छठ घाट का निरक्षण कर रहे थे। साथ ही डैम की जलाशय में जगह जगह संभावित क्षेत्रों में डेंजर जॉन बनाया गया है, जैसे कोई अप्रिय घटना ना घटे। घाट में छठ पूजा कर रहें विजय सिंह ने कहा इस त्यौहार का मान्यता है कि छठ माँ हर किसी की मनोकामना पूर्ण करती है। सच्ची मन से छठ माँ एवं सूर्य भगवान की आराधना करने से सुख समृद्धि और कष्टों का निवारण होता है। यही कारण है इस त्यौहार को आज पूरे विश्व मे मनाया जाता है एवं सभी धर्मों के लोगों की आस्था छठ माँ और भगवान भास्कर पर अटूट है।छठ माँ से कामना करता हूँ, पूरे देश और समाज में सद्भाव बना रहे। पूजा कमेटी के गुड्डू बाल्मीकि ने कहा पूरे देश मे पूर्ण आस्था से छठ माँ की पूजा होती है। जिसमे सभी धर्म समुदाय के लोग मिलजुलकर इस आयोजन में भाग लेते है। मौके पर ब्लॉक तृणमूल उपाध्यक्ष भोला सिंह, ब्लॉक हिंदी प्रकोष्ठ शशि भूषण पांडे, बासुदेवपुर ग्राम पंचायत उप प्रधान भरत गिरी, पंचायत उपप्रधान रंजन दत्तो, मनोज तिवारी, शंकर घोष, अरबिन्द बाल्मीकि, भोला साव, गोपी राम, जगदेव गुप्ता, मोबिन खान, मन्नू सिद्दीकी, बिलटू साव, समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली