जन्म दिन में ही सांप काटने से चतुर्थ श्रेणी के छात्र की मौत से परिवार पर टूटा दुख का पहाड़







 रानीगंज-वार्ड नंबर 90 के कुमार बाजार के नीचे बाउरी पाड़ा में बीते 16 अक्टूबर को रानीगंज में अपने मामा के घर के सामने मैदान में खेलते समय प्रातः 10 बजे एक चौथी कक्षा के छात्र आदित्य बाउरी को चंद्रबोडा सांप ने काट लिया , मगर बालक डर के कारण सांप के द्वारा काटे जाने की बात बताए बिना घर में बैठा रहा, जिससे वह रात में बीमार हो गया.रात में जब उसे रानीगंज के आलू गोरिया स्तिथ रानीगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसे कुछ दवा देकर घर भेज दिया. थोड़ी देर बात जब उस बालक की तबीयत बिगड़ने लगी तो उसने बताया कि उसे सांप ने काट लिया है

 .उसके परिवार के सदस्य उसे तुरंत आसनसोल जिला अस्पताल ले गए जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई और उसे बर्दवान मेडिकल कॉलेज में स्थानांतरित कर दिया गया.लगातार इलाज चलने के बाद बुधवार की रात उसकी मौत हो गई.बालक का शव गुरुवार को परिजनों के पास पहुंचा.परिवार के सदस्यों का कहना है कि बर्दवान मेडिकल कॉलेज में उसे उचित चिकित्सा नहीं मिली. मृतक के पिता ने दावा किया कि उनके साथ बुरा व्यवहार किया गया और बच्चे के इलाज में लापरवाही की गई. ब्यधवार को ही आदित्य का 10 साल पूरा होने पर उसके जन्मदिन पर जब उसकी मौत की खबर पहुंची तो परिवार सदमे में था. उनका एक ही दावा है कि अगर उनके पुत्र ने सांप के काटने की जानकारी तत्काल दी होती तो शायद उनके बच्चे की जान बच जाती.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल