इस बार भी रांनीगंज के श्मशान काली के नवनिर्मित मंदिर में न हो पाया काली पूजा,भक्तो को हुई मायुशी







  रांनीगंज-इस बार भी काली पुजा पर रांनीगंज के मां शमशान काली के भक्तों को मां काली के नवनिर्मित मंदिर में काली पूजा न होने पर उदास रहना पड़ा . हालांकि पुराने बेहद प्राचीन काली मंदिर को कुछ साल पहले ही ध्वस्त कर दिया कर भव्य रूप से कोलकाता के दक्षिणेश्वर काली मंदिर की तरह नए मंदिर का निर्माण की गयी है. कम्युनिटी हाल में बने अस्थायी मंदिर में अभी भी मां की पूजा चल रही है. मंदिर का स्थायी निर्माण होने पर भी मंदिर में इस बार भी माँ काली की पूजा न होने के कारण भक्तो को मायूस होना पड़ा . ज्ञात हो कि काली पूजा में रानीगंज स्थित श्मशान काली के काली मंदिर में जा कर पूजा करना मानो रानीगंज के लोगों का जैसे रिवाज बन गया है. इस वर्ष भी काली पूजा के विशेष दिन पर मंदिर परिसर में भक्तों की विशेष आगमन देखने को मिली. करीब चार साल पहले मां काली के पुराने स्थायी मंदिर को तोड़कर विशाल दक्षिणेश्वर शैली के काली मंदिर का निर्माण शुरू किया गया था, लेकिन कोरोना काल समेत विभिन्न कारणों से चार साल मंदिर का निर्माण बीच में ही रोक दिया गया था,जो अब पूरा हो चुका है, अब यह मंदिर आनुष्ठानिक रूप से उद्घटान होना एवं मां काली की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा होना है .मंदिर समिति के सदस्य और बल्लभपुर ग्राम पंचायत के उप प्रधान सिदान मंडल ने कहा कि इस मंदिर का निर्माण जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा. और उसके बाद ही मंदिर का भव्य उद्घाटन होगा.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली