टेट आंदोलनकारियों को हिरासत में लिए जाने के विरोध में भाजपा ने टायर जलाकर किया जीटी रोड जाम




आसनसोल : कोलकाता के करुणामयी में टेट आंदोलनकारियों को हिरासत में लिए जाने के खिलाफ शुक्रवार को भाजपा ने आसनसोल के गिरजा मोड़ के समीप जीटी रोड को जाम कर दिया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर पूर्व मेंयर सह भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी,बप्पा चटर्जी, गौरव गुप्ता समेत कई भाजपा कार्यकर्ता और अधिकारी उपस्थित थे। इस मौके पर जितेंद्र तिवारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल सरकार योग्य लोगों को नौकरी नहीं देकर अयोग्य लोगों को नौकरी दी है। इसके खिलाफ कि यदि आंदोलन किया जाता है, तो वे पुलिस के बल पर आंदोलनकारियों को ऊपर अत्याचार कर रही है। पुलिस निष्पक्ष कार्य नहीं कर रही है बल्कि पुलिस तृणमूल कैडर के रूप में कार्य कर रही है। इसका भारतीय जनता पार्टी विरोध कर रही है। इसको लेकर ही यह प्रदर्शन किया जा रहा है। बाद पुलिस ने आकर जाम को हटवायी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल