आसनसोल : पूजा उत्सव के दौरान आसनसोल जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्त का अभाव हो जाता है। क्योंकि ऐसे समय में रक्तदान शिविरों का आयोजन नहीं हो पता है। जिसके कारण जिला अस्पताल को रक्त अभाव के साथ दो चार होना पड़ता है। जिससे मरीजों की परेशानियां बढ़ जाती है। इस रक्त अभाव को देखते हुए आसनसोल जिला अस्पताल के ब्लड बैंक के प्रबंधक ने सिटी नेटवर्क केबल के संस्थापक जयदीप मुखर्जी से रक्तदान शिविर करने की अपील की। उनके अपील के मद्देनजर सोमवार को सीटी नेटवर्क केबल के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 50 रक्त दाताओं ने अपना रक्तदान किया। इस मौके पर असीम सरकार ने बताया कि जिला अस्पताल के ब्लड बैंक के अधिकारियों के अपील पर सिटी केबल के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें 50 यूनिट रक्त संग्रह किया गया है। यह रक्त जिला अस्पताल के आभाव को थोड़ी राहत देगी। इस मौके पर प्रवीर धर, जयदीप मुखर्जी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ