पुलिस ने सुलझाई साबुन फैक्ट्री में चोरी की वारदात, चोरी के सामान बरामद, पांच गिरफ्तार




सालानपुर (राहुल तिवारी)-सालानपुर थाना क्षेत्र के कल्याणेश्वरी फाड़ी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बताते चले बीते 28 सितंबर देर रात थाना क्षेत्र के नकरजोरिया स्थित बंद पड़े कल्याणेश्वरी उद्योग प्राइवेट लिमिटेड साबुन कारखाना से साबुन बनाने में इस्तेमाल होने वाले मशीनें(डाई) को चोरों के समूह ने चोरी कर लिया था। जिसके बाद मामले को लेकर कल्याणेश्वरी फाड़ी पुलीस की सूचना दी गई। घटना स्थल पर पहुंच कर पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी। कारखाना प्रबंधन ने सालानपुर थाना में मामले को लेकर शिकायत दर्ज करवाई। मामले को लेकर सालानपुर पुलिस थाना में दर्ज कांड संख्या 222/22 दिनांक 29.09.22 को लेकर पुलिस ने जाँच शुरू की और सालानपुर थाना प्रभारी अमित हाटी के निर्देश में कल्याणेश्वरी फाड़ी प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर चोरी की वारदात में सामिल होने के संदेह में 9 एंव 10 अक्टूबर को सालानपुर थाना क्षेत्र निवाशी कार्तिक बाउरी(24), बिस्वजीत कर्मकार(24), मदन सरकार(35) को गिरफ्तर कर 10 अक्टूबर को आसनसोल न्यायालय में सुपुर्द कर आगे की जांच के लिये न्यायालय से आरोपियों की 5 दिनों की पुलिस हिरासत की अपील की। जिसके बाद पुलिस हिरासत में आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्होंने ने अपना जुर्म कबूल कर चोरी में सामिल होने की बात कबूल कर लिया एंव उनके निशानदेही में पुलिस ने बीते शुक्रवार रात कुल्टी से चोरी के सामानों के साथ दो अन्य आरोपी कुल्टी थाना क्षेत्र के निवाशी पिंटू साव(32), रबीशंकर बाउरी(30) को गिरफ्तार कर लिया। वही मामले में अन्य दो आरोपी अभी फरार बताये जा रहे है जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है। वही पहले से पुलिस हिरासत के तीन आरोपियों एंव बीते शुक्रवार गिरफ्तार किये गये दोनों आरोपियों को शनिवार पुलिस द्वारा आसनसोल न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया। वही मामले में बताया जा रहा है कि अन्य पुलिस बहुत जल्द फरार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में जुटी है। हालांकि पुलिस ने चोरी के सभी सामानों की बरामदगी कर लिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली