सुनवाई के दौरान पति को चार दिनों का पुलिस रिमांड
दुर्गापुर के धोबी घाट इलाके में महिला की हुई थी अस्वाभाविक मौत
दुर्गापुर: दुर्गापुर थाना की पुलिस ने बीते रविवार धीबीघाट इलाके में सपना देवी नामक गृहवधू को दहेज के खातिर साजिश के तहत हत्या के आरोप में ससुराल पक्ष के ससुर अनिल राय एवं उसके पुत्र टिंकू राय को गिरफ्तार किया .गुरुवार आरोपियों को दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया गया. जहां सुनवाई के दौरान पति को 4 दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया .वहीं ससुर अनिल राय को 14 दिनों के लिए जेल हिरासत भेजा गया. आरोपियों के खिलाफ दुर्गापुर थाना के संख्या 508/22 के भारतीय दंड विधि 498 ए/ 304 बी/406 /34 आईपीसी एवम 3/4 डी पी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक बीते रविवार दुर्गापुर के धोबी घाट इलाके में सपना देवी की मौत हुई थी. आरोप है की ससुराल वालों ने इलाज के लिए अस्पताल भेजा जहां चिकित्सकों ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी थी. उसके पश्चात ससुराल वाले शव को अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए थे. खबर पाकर मृतिका के परिजन बिहार से दुर्गापुर पहुंचे एवम सपना के पति टिंकू राय ससुर अनिल राय एवं सास गिरजा देवी के खिलाफ दहेज देने में कमी करने के कारण ससुराल वालों पर सपना को साजिश के तहत हत्या करने का मामला दर्ज कराया था . पुलिस ने बताया की शिकायत दर्ज होते ही पुलिस पति एवं ससुर को गिरफ्तार कर लिया . वहीं सास गिरजा देवी फरार हो जाने के कारण उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है . फिलहाल आरोपी पति को रिमांड पर लेकर कारणों की जांच शुरू की गई है .रिमांड अवधि के दौरान फरार सास को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. उल्लेखनीय है कि बिहार राज्य के छपरा जिला के आकिल पुर ग्राम निवासी धनु राय की पुत्री सपना देवी की शादी एक वर्ष पहले दुर्गापुर निवासी टिंकू राय के साथ हुई थी. शादी के बाद पति टिंकू राय 50 हजार नगद एवम एक मोटरसाइकिल अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहा था. दहेज न देने पर पति टिंकू राय एवं उसके परिजनों ने साजिश के तहत सपना देवी की हत्या कर दी थी.










0 टिप्पणियाँ