जामुड़िया में थाने के निकट हुई चोरी इलाके में सनसनी

 




जामुड़िया-बेंगलुरू में बेटे का इलाज कराकर परिवार जब घर लौटा तो देखा कि घर के सदस्यों की अनुपस्थिति का फायदा उठाकर चोरों ने घर का कीमती सामान चुरा लिया. थाने के पास इस चोरी की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया .घटना आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के जामुड़िया थाने के बोरिंगडांगा गांव की है. घटना को लेकर परिवार के एक सदस्य सरोज कुमार सिंह ने बताया कि वह 30 सितंबर को अपने बेटे के इलाज के लिए बेंगलुरु गए थे . मंगलवार की सुबह घर लौटने पर उन्होने देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है. घर में उनकी किराने की दुकान है, उस दुकान का सामान बिखरा पड़ा है .वहीं, घर के अंदर दो अलमारी और एक ट्रंक टूटा हुआ है . उन्होने दावा किया कि उस आलमारी और ट्रंक में लगभग 80 से 90 हजार रुपए थे. जिसे चोरों के ने चुरा लिया था. वहीं चोरों ने उसकी मां के द्वारा रखे चांदी के कई पुराने सिक्के भी चुरा लिए. दुकान के कैश बॉक्स से भी पैसे चुरा लिये . परिवार का दावा है कि उसके बेटे की बीमारी के कारण पहले ही काफी पैसा खर्च हो चुका है. .उसके बाद घर का सारा सामान चोरी हो जाने से वे बेबस हो गए. चोरी की इस घटना की सूचना जब जामुड़िया थाने की पुलिस को दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी. थाने के पास हुई चोरी से क्षेत्र के लोग सहम गए हैं .उस परिवार के सदस्यों ने पुलिस से चोरी हुआ सामान बरामद करने की अपील की है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली