आसनसोल : कुर्मी, कोइरी और महतो जाति के द्वारा अनुसूचित जनजाति घोषित करने का मांग किया जा रहा है जिसको आदिवासी कोरा समाज इसके विरोध में सड़क पर उतर गया है। इस समाज का कहना है कि क्वालिटी कुर्मी और मौतों को अनुसूचित जनजाति की दर्जा नहीं दिया जाए अपने मांग के समर्थन में मंगलवार को पश्चिम बंगाल आदिवासी कोरा जुवान महल समिति के द्वारा एक विक्षोभ रैली निकाली गई। यह रैली बीएनआर से शुरू होकर एचएलजी मोड़ से होते हुए जिला शासक कार्यालय पहुंची। इस रैली में काफी संख्या में आदिवासी समाज के लोग शामिल हुए। जिला कार्यालय पर विक्षोभ प्रदर्शन करने के बाद एक प्रतिनिधिमंडल अपनी मांग का एक ज्ञापन जिला शासक एस अरुण प्रसाद को सौंपा। इस दौरान समिति के एक पदाधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल आदिवासी कोरा जुवान महल समिति कोईरी, कुर्मी और महतो जाति को अनुसूचित जनजाति की दर्जा देने का विरोध करता हैं। इसी को लेकर आज ज्ञापन सौंपने के लिए जिला शासक कार्यालय आए हैं। उन्होंने कहा कि यह जाति पहले सामान्य जाति के अंतर्गत आती थी। फिर इन्हें अन्य पिछड़ी जाति में शामिल किया गया। अब ये लोग अनुसूचित जनजाति की दर्जा देने की मांग कर रहे हैं। जिसे आदिवासी समाज उनके मांग को विरोध करता है। इसलिए आज ज्ञापन के माध्यम से राज्य के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से वे लोग अनुरोध करने आए हैं कि पश्चिम बंगाल में इन जातियों को अनुसूचित जनजाति की दर्जा ना दी जाए। नहीं तो आदिवासी समाज वृहद आंदोलन चलाएगा।









0 टिप्पणियाँ