वार्ड संख्या 83 के नागरिकों ने सड़क बनाने की मांग का मेयर को सौंपा ज्ञापन





आसनसोल : आसनसोल नगर निगम के 83 नंबर वार्ड के नागरिकों ने गुरुवार को मेयर विधान उपाध्याय से मुलाकात की। इस दौरान उन लोगों ने मेयर को एक ज्ञापन भी सौंपा। जिसमें सड़क निर्माण करवाने की मांग की गई है। इस संबंध में मेयर से मिलने के बाद हाजी मोहम्मद आबू रशीद ने बताया कि वो लोग 83 नंबर वार्ड से आए हैं। उनके वार्ड में सोशी नगर इस्माइल की रास्ता कच्चा है।वहां रास्ते के दोनों तरफ जंगल उत्पन्न हो गया है। बरसात के दिनों में बाढ़ की स्थिति हो जाती है। कई दुर्घटनाएं भी हो गई है। मरीजों को आने जाने में काफी कष्ट उठानी पड़ रही है। उन लोगों का आने जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। पहले लोग नहीं रहते थे तो रोड नहीं बना था। लेकिन अब वहां लोग अपना घर बनाकर रह रहे हैं। वह रिहायशी इलाका हो चुका है। लेकिन वहां सड़क का निर्माण नहीं हुआ है। इसको लेकर वे लोग वार्ड पार्षद से भी गुहार लगाए। लेकिन इस दिशा में कोई कदम पार्षद ने नहीं उठाया। इसलिए आज वे लोग मेयर से मिले। मेयर ने आश्वासन दिया कि उस सड़क का निर्माण जल्द ही शुरू किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता