आसनसोल उत्तर ब्लॉक 2 टीएमसी ने किया विजया मिलन समारोह आयोजित




आसनसोल : आसनसोल उत्तर ब्लॉक 2 तृणमूल कांग्रेस कमेटी के द्वारा रविवार को नगर निगम के 22 नंबर वार्ड स्थित शुभम मैरिज हॉल में विजया मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में राज्य के श्रम एवं कानून मंत्री मलय घटक, आईएनटीटीयूसी के प्रदेश अध्यक्ष रितुव्रत बनर्जी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक 2 के अंतर्गत आने वाले 140 बूथों के 280 कार्यकर्ताओं को मंत्री एवं उपस्थित नेताओं ने उत्तरीय पहनाकर सम्मानित किया।इस मौके पर मंत्री मलय घटक ने कहा कि आसनसोल शहर को ब्रदर हुड सिटी करते हैं। क्योंकि दुर्गा पूजा, काली पूजा, छठ पूजा, ईद, दिवाली, वैशाखी बड़ा दिन चाहे अन्य पूजा हो सभी धर्म के लोग एक दूसरे से कंधा मिलाकर इन त्योहारों को मनाते हैं। दुर्गा पूजा केवल पूजा ही नहीं बल्कि उत्सव है। जिसमें सभी लोग सम्मिलित होकर आनंद उठाते हैं। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के निर्देश पर पूरे पश्चिम बंगाल के सभी जिलों में विजय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम विधानसभा स्तर पर हो रहा है। जिसमें जिला सभापति, महिला मोर्चा, युवामोर्चा, आईएनटीटीयूसी के जिला सभापति एक साथ उपस्थित रहेंगे। इसी के तहत आज यहां का भी कार्यक्रम है। मंत्री ने कहा कि तृणमूल कार्यकर्ता जिस प्रकार कार्य कर रहे हैं। इससे तृणमूल कांग्रेस को कभी कोई नहीं हरा सकता।केवल एक बात याद रखना होगा कि कार्यकर्ताओं को आम जनता के साथ हमेशा खड़ा रहना होगा। जिस तरह विपक्षी दल तृणमूल कांग्रेस और उनके नेताओं को नीचा दिखाने का प्रयास कर रहे हैं। इसके खिलाफ संघर्ष करना होगा और संघर्ष जारी भी है। उन्होंने कहा वाम मोर्चा के शासनकाल में आसनसोल का कोई विकास नहीं हुआ। ना यहां विश्वविद्यालय था, ना यहां मल्टी स्पेशल अस्पताल था, सड़क रास्ता बिजली का भी सही व्यवस्था नहीं थी। तृणमूल कांग्रेस के 11 वर्ष के शासनकाल में आसनसोल का काफी विकास हुआ है। तृणमूल कांग्रेस के कार्य को जनता देख रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दुर्गा पूजा के आयोजकों के उत्साह को बढ़ाने के लिए कर्निवाल की आयोजन की। ममता बनर्जी ने जनता से जो भी वादा की, उस पर वह खड़ीं उतरी। जबकि केंद्र की सरकार हर खाता में ₹15 लाख पहुंचाने के लुभावने वादा करके सत्ता में पहुंचे। लेकिन सत्ता में आने के बाद उसे जुमला बता दिया।यह सरकार जब सत्ता में आई थी। तब पेट्रोल, डीजल, खाद्य पदार्थों का जो दाम था। उससे दोगुना ज्यादा दाम बढ़ गया है। महंगाई चरम पर है। टीएमसी कार्यकर्ताओं को इन बातों को घर-घर तक पहुंचाना होगा। आईएनटीटीयूसी के प्रदेश अध्यक्ष रितूव्रत बनर्जी ने बंगाली सभ्यता पर प्रकाश डाला। दुर्गा पूजा को यूनेस्को द्वारा हेरिटेज की दर्जा दिए जाने पर बंगाल का गौरव बताया। साथ ही कार्यकर्ताओं को कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने की नसीहत दी। इस मौके पर अभिजीत घटक, वसीम उल हक, मिनती हाजरा, कौशिक मंडल, गुरदास चटर्जी, अनिमेष दास आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता