बोर्ड ऑफ एडमिनिस्ट्रेटर्स की प्रथम बैठक हुई। जिसमें पांच बोरो और विभिन्न विभाग बांटे गए।




दुर्गापुर:- सोमवार को तृणमूल कांग्रेस परिचालित दुर्गापुर नगर निगम बोर्ड के पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा हो गया। इसके साथ ही राज्य के अर्बन डेवलपमेंट एंड म्युनिसिपल अफेयर्स डिपार्टमेंट द्वारा दुर्गापुर नगर निगम के लिए प्रशासक की नियुक्ति कर दी गई। दुर्गापुर नगर निगम के बोर्ड ऑफ एडमिनिस्ट्रेटर्स की चेयरपर्सन अनिंदिता मुखर्जी को नियुक्त किया गया है। जबकि अमिताभ बैनर्जी को वाइस चेयरपर्सन बनाया गया है। इसके साथ धर्मेंद्र यादव, दीपंकर लाहा, राखी तिवारी को भी बोर्ड ऑफ एडमिनिस्ट्रेटर्स का सदस्य नियुक्त किया गया है।मंगलवार को दुर्गापुर नगर निगम के बोर्ड ऑफ एडमिनिस्ट्रेटर्स का पहला बैठक हुआ।बैठक में एक नंबर बोरो कार्यालय का दायित्व अमिताभ बनर्जी, दो नंबर बोरो का दायित्व राखी तिवारी,तीन नंबर बोरो का दायित्व दिपंकर लाहा,चार नंबर बोरो का दायित्व धमेंद्र यादव, और पांच नंबर बोरो का दायित्व स्वयं बोर्ड ऑफ एडमिनिस्ट्रेटर्स के चेयरपर्सन अनिंदिता मुखर्जी ने लिया है।दुर्गापुर नगर के पांच एमआईसी का विभाग को चार बोर्ड ऑफ एडमिनिस्ट्रेटर्स के बीच बांटा गया।जिसमें बोर्ड ऑफ एडमिनिस्ट्रेटर्स के वायरस चेयरपर्सन अमिताभ बनर्जी को स्वराज, रोङ,और ड्रेन का विभाग दिया गया।बोर्ड ऑफ एडमिनिस्ट्रेटर्स के धमेंद्र यादव को विदुत, स्पोर्ट्स, एससी एसटी ओबीसी,पार्क,गार्डन, युथ दिया गया है।राखी तिवारी को स्वास्थ्य, जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र, विदुत सोदहा गृह, सालिड वेस्ट मेनेजमेंट दिया गया।जबकि दिपंकर लाहा को जल और शिक्षा विभाग दिया है।वही मेयर अनिंदिता मुखर्जी ने प्लानिंग, पीडब्लूडी,और अन्य विभाग लिया।

 जानकारी के अनुसार, वर्ष 2017 के 6 अगस्त को नवगठित दुर्गापुर नगर निगम बोर्ड की पहली मीटिंग हुई थी। दुर्गापुर नगर निगम के पांच वर्ष का कार्यकाल समाप्त होने से पहले ही इस बात की अटकलें लगाई जा रही थी कि इस बार नगर निगम के चुनाव में विलंब हो सकता है। उम्मीद के मुताबिक ही फिलहाल दुर्गापुर नगर निगम चुनाव कराए जाने की संभावना नहीं है। इसलिए राज्य के अर्बन डेवलपमेंट एंड म्युनिसिपल अफेयर्स डिपार्टमेंट के तरफ से दुर्गापुर नगर निगम में प्रशासक की नियुक्ति की गई। साथ ही बोर्ड ऑफ एडमिनिस्ट्रेटर्स की घोषणा की गई है। अब जब तक दुर्गापुर नगर निगम चुनाव की घोषणा नहीं हो जाती और नए बोर्ड का गठन नहीं होता तब तक बोर्ड ऑफ एडमिनिस्ट्रेटर के सदस्यों के पास द्वारा नगर निगम के समस्त कामकाज संभालने का दायित्व होगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता