अंडाल---: अंडाल डीवीसी में राजभाषा कार्यान्वयन उप समिति, दामोदर घाटी निगम, के तत्वावधान में हिंदी आशुभाषण प्रतियोगिता का आयोजन दिव्यज्योति भवन के प्रशिक्षण हॉल में किया गया। मुख्य अभियंता (वि.) संजय कुमार, उप मुख्य अभियंता अक्षय कुमार, अधीक्षण अभियंता अभिजीत चन्द्रा व वरिष्ठ प्रभागीय अभियंता (आई.टी.) सुधीर कुमार ने बतौर निर्णायक अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मौके पर मुख्य अभियंता संजय कुमार ने कहा कि हिंदी आशुभाषण प्रतियोगिता के आयोजन से प्रतिभागियों में किसी विषय पर हिंदी भाषा में त्वरित विचार कर उसे अभिव्यक्त करने की क्षमता का विकास होता है। प्रबंधक शर्मिष्ठा सिन्हा, एसडीई गौतम कुमार व सुमीत कुमार, सहा. प्रबंधक मलय चटर्जी, सहा. ग्रेड-।। वासुदेव चक्रवर्ती व प्रदीप कुमार, जेई आकाश दीप, बिनायक मंडल, अभिजित सेन व सजल दे आदि ने ईमानदारी एक सर्वोत्तम नीति, योग का महत्व, गरीबी की समस्या, शिक्षा समाज का आधारशिला, खेल-कूद का महत्व आदि विविध चयनित विषयों पर अपना-अपना प्रखर आशुभाषण प्रस्तुत किया। आयोजन समिति सदस्य एसडीई राहुल कुमार व हिंदी अधिकारी मु. इस्माईल मियां ने प्रतियोगिता को संचालित किया। अंत में हिंदी अधिकारी के धन्यवाद ज्ञापन से प्रतियोगिता संपन्न हुई।
22 सितंबर को 11.30 बजे पूर्वाह्न में दिव्यज्योति भवन के प्रशिक्षण हॉल में हिंदीतर भाषी वर्ग हेतु हिंदी सुलेख तथा हिंदी भाषी वर्ग के अधिकारियों व कर्मचारियों हेतु हिंदी टिप्पण व मसौदा लेखन प्रतियोगिता आयोजित होगी।

0 टिप्पणियाँ