दुर्गापुरः दुर्गापुर के दक्षिण राष्ट्रीय परिवहन संस्था के दुर्गापुर के ट्रंक रोड के समीप डिपो के समक्ष अस्थाई काम करने वाले श्रमिकों ने बुधवार की सुबह को काम बंद करके विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन जताया इस दौरान सुबह से ही यात्री वहां पहुंचे थे मगर बस नहीं चलने के कारण यात्रियों में काफी आक्रोश देखना पड़ा ।कुछ बस यात्रियों ने कहा कि यहां आने पर देखा कि शासक दल के ही लोग गेट के समक्ष विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और बस को निकलने नहीं दिया गया ।एक ने कहा कि जहां ममता बनर्जी बार-बार बोल रही है कि किसी भी फैक्ट्री हो या बस डिपो काम बंद कर आंदोलन नहीं चलेगा मगर यहां देखा गया कि श्रमिक गेट बंद कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं ।अस्थाई श्रमिक समीर कुमार विश्वास ने बताया कि हम लोगों का आंदोलन विभिन्न दावीयों को लेकर है। और कहा कि हम लोगों को जिस समय नियुक्ति की गई थी कहा गया था कि 13हजार महीना मिलेगा ।मगर हम लोग यहां पर देख रहे हैं कि कभी हम लोगों को 12 दिन काम मिल रहा है जहां 26 दिन देने की बात कही गई थी और महीना में साडे 6 हजार मिल रहा है हम लोगों को 26 दिन काम नहीं मिल रहा है मगर हम लोगों को पूरा साल ही इंगेजमेंट रहना पड़ रहा है इससे हम लोगों का परिवार नहीं चल पा रहा है जिसके कारण ही हम लोगों ने रास्ते में उतर कर विरोध प्रदर्शन शुरू किया है ।बार-बार मैनेजमेंट को कहने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस खबर की सूचना पाकर दो नंबर बोरो चेयरमैन रमा प्रसाद हालदार घटनास्थल पर पहुंचे ।उस दौरान श्रमिकों ने रामा प्रसाद हालदार को घेर कर विरोध प्रदर्शन जताया। रमा प्रसाद हालदार से पूछे जाने पर बताया कि उन लोगों की मांग सही है हम उच्च नेतृत्व से बात हुई है उच्च नेतृत्व मैनेजमेंट से बात कर इन लोगों का समस्या हल करने का प्रयास की जायेगी.

0 टिप्पणियाँ