गैस सिलेंडर लदे चार चक्का वाहन में लगी आग,मची अफरा-तफरी




रानीगंज-रानीगंज के एनएसबी रोड नेताजी स्टैचू इलाके के बीच बाजार में एक गैस सिलेंडर लदे चार चक्का वाहन में तकनीकी गड़बड़ी के कारण अचानक शार्ट सर्किट हो जाने से आग लगने की घटना घटी, जिसके कारण पूरे इलाके में हलचल मच गई.स्थानीय लोगों ने घटना को देखते हुए पुलिस प्रशासन और दमकल विभाग को इसकी खबर दी, जिसके बाद दमकल की एक इंजन आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. वहीं इलाके के समस्त लोगों ने वाहन के चालक के साथ मिलकर सक्रियता दिखाते हुए गाड़ी से सिलेंडर उतारकर सुरक्षित जगह में रखा जिसके कारण बड़ी दुर्घटना होने से टली.वाहन के कर्मियों ने बताया कि शायद शार्ट सर्किट होने के कारण ही ऐसी घटना घटी है, वहीं इलाके के लोगों की सूझबूझ और सक्रियता के कारण कोई बड़ी दुर्घटना घटने से बच गयी.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 जामुड़िया बाजार में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान