आसनसोल : आसनसोल चांदमारी स्थित आसनसोल राइफल्स क्लब में रविवार को छठी ईस्ट जोन शूटिंग प्रतियोगिता और 24 वीं अखिल भारतीय कुमार सुरेंद्र सिंह इंटर स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर आसनसोल रेल मंडल के डीआरएम परमानंद शर्मा, आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, अशोक चटर्जी, बीके सेन, पुलिस प्रशासन के तरफ से डीसी सेंट्रल, कल्ब के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ढल्ल आदि उपस्थित थे। प्रतियोगिता का उद्घाटन आगंतुक अतिथियों के द्वारा क्लब का झंडात्तोलन का किया गया। छठी ईस्ट जोन प्रतियोगिता में 5 राज्यों के लगभग कॉल 600 शुटरों ने भाग लिया है। जबकि अखिल भारतीय कुमार सुरेंद्र सिंह इंटर स्कूल शूटिंग प्रतियोगिता में देश के कई स्कूलों के लगभग 1200 शुटरों ने भाग लिया है। यह प्रतियोगिता 22 सितंबर तक चलेगी। 22 सितंबर को पुरस्कार वितरण समारोह रखा गया है। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में आसनसोल के टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा उपस्थित रहेंगे। इस मौके पर संबोधित करते हुए आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि आसनसोल राइफल्स क्लब के द्वारा आए दिन राष्ट्रीय स्तर का शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है इसमें विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी भाग लेते हैं आसनसोल का गौरव बढ़ता है। आसनसोल नगर निगम आसनसोल राइफल क्लब के लिए सदैव खड़ा है। यदि किसी भी तरह की मदद की आवश्यकता होगी तो आसनसोल नगर निगम क्लब को अवश्य मदद करेगा।

0 टिप्पणियाँ