भाजपा के झंडे को नष्ट करने के मामले ने इलाके में तुल पकड़ी, भाजपाइयों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई




रानीगंज-आसनसोलदक्षिण ग्रामीण मंडल चार अंतर्गत नूपुर इलाके के रास्ते किनारे एक पोल पर लगे भाजपा के झंडे को उतारकर फेंकने का मामला प्रकाश में आया, जिसके कारण इलाके में उत्तेजना फैल गई. सोमवार को भाजपा मंडल 4 के सभापति परिमल मांझी एवं अन्य कर्मियों ने कहा कि इस तरीके से भाजपा के झंडे को अपमानित करना बिल्कुल भी सही नहीं है, और यह हरकत सत्ता दल ने ही की है ऐसा उन्होंने दावा किया. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सत्ता दल और सीपीआईएम की हालत बेशक ख़राब हैं, इसका प्रमाण भाजपा का इस तरह से झंडा फाड़ना है. मामले में भाजपा नेता ने बल्लभपुर फांड़ी में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई. हालांकि टीएमसी ने इन सभी आरोपों को सिरे से ख़ारिज कर दिया. टीएमसी के ब्लॉक सह सभापति संजीत मुखर्जी ने दावा किया कि यह घटना पूरी तरीके से सोची समझी साज़िश हैं, असल में मामला यह है कि इलाके में भाजपा के जिला कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा लोगों को ले जाने के लिए वह इस तरीके की सोची-समझी घटना रच रहे हैं, लोगों की सहानुभूति बटोरना चाहती है भाजपा. दूसरी ओर पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे घटना की जांच में जुटी है. भाजपा के कर्मियों ने दल के झंडे को फिर से उसी जगह पर लगा दिया.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 जामुड़िया बाजार में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान