ममता सरकार में गरीब हॉकरों पर अत्याचार व शोषण नहीं चलेगा- अभिजीत घटक




आसनसोल : आईएनटीटीयूसी से संबद्ध ईस्टर्न रेलवे हॉकर्स यूनियन आसनसोल डिविजन की ओर से हॉकरों को सम्मान के साथ स्टेशन में समान बेचने एवं उनके अधिकारों को लेकर एक सभा आयोजित हुई। सभा में आईएनटीटीयूसी के जिलाध्यक्ष अभिजीत घटक, आसनसोल नॉर्थ ब्लॉक एक के आईएनटीटीयूसी अध्यक्ष राजू अहुलवालिया, पार्षद कविता यादव, हेमंत गोस्वामी आदि उपस्थित थे। इस दौरान अभिजीत घटक ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने नौकरों को कहा है कि स्टेशन पर अगर माल बेचेंगे तो उन्हें तीन हजार रुपये महीना किराया देना होगा। हॉकरों पर इस तरह का अन्याय हमलोग नहीं चलने देंगे। इसके लिए हमलोग आंदोलन करेंगे। यहां ममता बनर्जी की सरकार है ममता बनर्जी कि सरकार में गरीबों पर अत्याचार एवं उनका शोषण नहीं चलने देंगे हमलोग। केंद्र सरकार गरीबों का शोषण कर उनसे पैसे लेकर अंबानी अडानी जैसे उद्योगपतियों का जेब भरेगी। केंद्र की भाजपा सरकार सरकारी संस्थानों को धीरे-धीरे बेच रही है अब वह गरीब हॉकरों से भी पैसे वसूलेगी। राजू अहुलवालिया ने कहा कि केंद्र सरकार चेन विरोधी सरकार है। जनता ने जब उसे नकार दिया तो वह ईडी और सीबीआई का सहारा लेकर जनप्रिय नेताओं को परेशान कर रही है। आने वाले समय में जनता की मार भाजपा पर पड़ेगी और उसे एक भी सीट नहीं मिलेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 जामुड़िया बाजार में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान