ससुर एवं पति को भेजा गया रिमांड जबकि सास को हुई जेल
दुर्गापुर के धोबी घाट इलाके में गुरुवार गृह वधु हुई थी मौत
दुर्गापुर: दुर्गापुर थाना की पुलिस ने पत्नी को साजिश के तहत हत्या करने के आरोप में पति विश्वजीत नायक ,ससुर दिलीप नायक एवं सास सोमा नायक को गिरफ्तार किया है. शुक्रवार आरोपियों को दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया गया. जहां सुनवाई के दौरान पति एवं ससुर को रिमांड पर भेजा गया, जबकि सास सोमा नायक को 14 दिनों के लिए आसनसोल महिला जेल भेज दिया गया. इनके खिलाफ भादवि की धारा संख्या 498 ए/ 304 बी/ 406/ 34 आईपीसी 3/4 डी पी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक गुरुवार की सुबह धोबी घाट इलाके में प्रथमा विश्वास नामक वधु की मौत हुई थी. मृतिका के परिजनों द्वारा ससुराल पक्ष वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के साथ-साथ साजिश के तहत हत्या करने का मामला दर्ज कराया गया था. शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है , एवं पति एवं ससुर को रिमांड पर लेकर मौत के कारणों की जांच शुरू की गई है . रिमांड अवधि के दौरान मौत के कारणों का पर्दाफाश किया जाएगा.

0 टिप्पणियाँ