चिटफंड मामले में गिरफ्तार हालिशहर के नपा चेयरमैन को सीबीआई ने आसनसोल कोर्ट में किया पेश, कोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज




आसनसोल : बर्दवान सन्मार्ग कोऑपरेटिव नामक चिटफंड कंपनी से संरक्षण देने के नाम पर मोटी रकम लेने के आरोप में सीबीआई ने शुक्रवार को राजू साहनी को गिरफ्तार किया है। राजू साहनी उत्तर 24 परगना के हालीशहर नगरपालिका के चेयरमैन और सत्तारूढ़ पार्टी टीएमसी के नेता है। सीबीआई ने उन्हें कोलकाता से सीआरपीएफ जवानों के सुरक्षा में उन्हें शनिवार को आसनसोल विशेष अदालत में पेश किया। जब उन्हें पेशी के लिए ले जाया जा रहा था, तो पत्रकारों ने सवाल पूछने के लिए अफरातफरी मचा दी। हालांकि राजू साहनी ने किसी भी प्रश्न का उत्तर नहीं दिया। सुरक्षा बलों ने उन्हें पत्रकारों के घेरे से निकालकर कोर्ट रूम में ले गए। सीबीआई जज ने राजू साहनी की जमानत याचिका को खारिज कर दिया और उन्हें 5 दिनों के सीबीआई रिमांड पर भेजा। सीबीआई राजू साहनी को लेकर कोलकाता चली गई। गौरतलब है कि शुक्रवार को चिटफंड मामले में संरक्षण देने के नाम पर पैसा लेने के आरोप में सीबीआई ने राजू साहनी के घर पर छापा मार कर तलाशी अभियान चलाई। इस तलाशी अभियान के दौरान सीबीआई ने राजू साहनी के न्यूटन स्थित फ्लैट से 80 लाख रुपया नकदी बरामद की। जिसके बाद सीबीआई ने राजू साहनी से पूछताछ की। यह पैसा कहां से आया है। लेकिन राजू साहनी पैसा का स्रोत बताने में असफल रहे। उनके जवाब से असंतुष्ट होकर सीबीआई ने राजू साहनी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि नगदी की संख्या अभी और बढ़ सकती है। वहीं सीबीआई सूत्रों की माने तो सीबीआई ने राजू साहनी के न्यूटन स्थित फ्लैट से 80 लाख रुपया बरामद की है। साथ ही देसी पिस्तौल भी बरामद किया गया है। इस तलाशी अभियान के दौरान सीबीआई को राजू साहनी के थाईलैंड में एक बैंक खाता होने का भी पता चला है। बताया जा रहा है कि यह पैसा भी चीटफंड से जुड़ा हुआ है। जो उन्होंने कथित तौर पर प्रोटेक्शन मनी के रूप में लिया था। राज्य में अर्पिता मुखर्जी के बाद एक बार फिर टीएमसी नेता के घर से नकदी बरामद होने पर पूरे राज्य में खलबली मच गयी है। विपक्षी दलों ने टीएमसी को घेरना शुरू कर दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 जामुड़िया बाजार में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान