युवा तृणमूल कांग्रेस की ओर से ईडी और सीबीआई के खिलाफ जनसभा की गयी



रानीगंज- रांनीगंज ब्लॉक युवा तृणमूल कांग्रेस की ओर से युवा अध्यक्ष विक्टर बागची और टीएमसीपी के रेहान साकिब, प्रियो पाल, राहुल पाल, एवं टीएमसीपी के समर्थकों ने मिलकर सिआर रोड के इतवारी मोड़ के निकट एक जनसभा का आयोजन कर बेरोजगारों को नौकरी देने की मांग एवं ईडी और सीबीआई के खिलाफ जमकर विरोध जताया. इस जनसभा में मुख्य रूप से रांनीगंज के विधायक तापस बनर्जी, युवा तृणमूल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कौशिक मंडल, 89 नंबर वार्ड पार्षद शहजादा अंसारी, कंचन तिवारी,ब्लॉक सह सभापति संदीप भालोटिया, टीएमसी ब्लॉक शहर अध्यक्ष रुपेश यादव. जनसभा के दौरान तापस बनर्जी ने अपने वक्तव्य रखते हुए कहा के सीबीआई और ईडी टीएमसी कार्यकर्ताओं के ऊपर झूठे इल्जाम लगाकर भाजपा के इशारों पर काम कर रही है, यह गंदी राजनीति अपनाकर तृणमूल को हराना चाहती है. मौके पर मौजूद रेहान साकिब ने कहा के यह सीबीआई और ईडी बेबुनियाद तरीके से टीएमसी के पीछे पड़ी है, क्योंकि इनके मुख्य सरगना भाजपा है जो टीएमसी को मिट्टी में मिलाना चाहती है,जो कभी सम्भव नहीं है.वहीं उपस्थित रुपेश यादव ने भी कहा कि यह भाजपा की सोची समझी साजिश है ,टीएमसी को फ़ंसाने की, हमारे भारतवर्ष में इतनी बेरोजगारी बढ़ गई है लेकिन उस पर ना ध्यान देते हुए भाजपा की सरकार टीएमसी को नीचा दिखाने में लगी है. इन सब को छोड़ कर बेरोजगारों को यह भाजपा की सरकार रोजगार प्रदान करें.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता