भाजपा कार्यकर्ताओं को नवान्न जाने से रोका, भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में चला धर-पकड़







कुल्टी-पश्चिम बंगाल में शिक्षक नियुक्ति में घोटाला, पशु तस्करी, कोयला तस्करी आदि भ्रष्टाचार के विरुद्ध चोर धरो, जेल भरो, आंदोलन के तहत भाजपा के नवान्न घेरो को लेकर कोलकत्ता जाने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को कुल्टी स्टेशन पर कोल्डफिल्ड एक्सप्रेस पर चढ़ने से पहले कुल्टी पुलिस ने रोक दिया। यहाँ तक पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं में ढाका मुकि भी हो गई। इस संर्दभ में 17 नंबर वार्ड के पार्षद ललन मेहरा का आरोप है कि पश्चिम बंगाल में शिक्षक नियुक्ति में घोटाल आदि को लेकर भाजपा के नवान्न घेराव को लेकर आज कोलकत्ता जाने वाले भाजपा कर्मियों को कुल्टी स्टेशन पर पुलिस ट्रेन पर चढ़ने से रोक दिया गया है। आरोप है कि पुलिस तृणमूल कार्यकर्ता की तरह कार्य कर रही है आरोप है कि भारत के गणतांत्रिक अधिकार का हनन किया जा रहा है। पश्चिम बंगाल में हमे अपने अधिकार के लिये आंदोलन करने पर रोक लगाई जा रही है इसके लिये स्थनीय पुलिस प्रशासन के विरुद्ध हमलोग आंदोलन करेंगें। मिली जनकारी के मुताबिक भाजपा के नवान्न घेराव को लेकर सुबह तकरीबन 6 बजे कुल्टी स्टेशन पर कोलफील्ड एक्सप्रेस पकड़ने आये भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस दलबल के साथ ट्रेन पर चढ़ने से रोक दिया जिसको लेकर भाजपा कार्यकर्ता और पुलिस के बीच में झड़प हो गई जिसका भजपाइयों ने जमकर विरोध किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 जामुड़िया बाजार में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान