रांनीगंज-इस बार रानीगंज की दुर्गा पूजा समितियों को 45 लाख रुपये मिले हैं .पुलिस प्रशासन ने रानीगंज के सराफ स्मृति भवन में सभी पूजा समितियों को आमंत्रित कर विधायक तथा आसनसोल दुर्गापुर विकास परिषद के अध्यक्ष तापस बनर्जी के हाथों 60 हजार रुपये का चेक पूजा समितियों को सौंपा गया . अपने भाषण में विधायक ने दावा किया कि दुर्गा पूजा के लिए आवंटित धन फिजुल खर्च के लिए नहीं है,कई पूजा समितियां हैं जो चंदा नहीं जुटा सकती है.इसलिए पूजा समितियों द्वारा यह पैसा पूजा के आयोजन पर खर्च किया जाता है . उन्होंने पूजा समितियों से अपील की कि चंदा लेकर किसी को भी परेशान न करें, पुलिस प्रशासन ने भी चंदे के लिए किसी को परेशान ना करने की हिदायत दी .मौजूद पुलिस अधिकारियों ने कहा ऐसा देखा गया है कि चंदा लेने के दौरान कई अप्रिय घटनाएँ घटती हैं, उन्होंने इससे परहेज करने की बात कही. उन्होंने यह भी मांग की कि इस पूजा संस्कृति और संस्कृति से हमारे पर्यावरण का विकास होता है, इसलिए स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के लिए साउंड बॉक्स का निश्चित समय देखकर उपयोग किया जाना चाहिए.इस कार्यक्रम में रानीगंज थाने के इंस्पेक्टर सुदीप दासगुप्ता विशेष रूप से मौजूद रहे. रानीगंज थाना के सेकंड ऑफिसर प्रणीम तमांग एवं विभिन्न पूजा समितियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे.


0 टिप्पणियाँ