जामुड़िया : आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट अन्तगर्त जामुड़िया अंचल से बीते एक सप्ताह पूर्व पुलिस द्वारा नाका चेकिंग के दौरान मिल्क कंटेनर से कोयला लदे वाहन को पकड़े जाने जाने के पश्चात बीते रात नाका चेकिंग के दौरान इस बार फ़ूड कंटेनर से 4 टन कोयला जब्त किया. पुलिस सूत्रों के अनुसार बीते रात जामुड़िया से रानीगंज जाने वाले मुख्य मार्ग पर बीजपुर ग्राम इलाके में नाका चेकिंग जांच चल रही थी . इस नाका चेकिंग के दौरान तमन्ना फूड प्राइवेट लिमिटेड हुगली लिखे कंटेनर गाड़ी को रोककर चेक किया गया तो पुलिस अधिकारी फिर से हैरान रह गए , खाने के इस सामान की कंटेनर में अवैध कोयले से भरी बोरियों लदा पाया गया, जिसमें अनुमानित 4 टन अवैध कोयला था.पुलिस सूत्रों के अनुसार पता चला है कि यह कंटेनर कई दिन पहले भी देखी गयी थी. जब्त कोयला के साथ साथ कोलकत्ता निवासी सुरज कुमार दास है और कंटेनर चालक तारक मंडल, बोगडा निवासी को गिरफ्तार किया गया. दोनो आरोपी आसनसोल जिला अदालत में प्रस्तुत कर 4 दिन के लिए न्यायिक हिरासत भेजे गये. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उक्त फ़ूड लिखे कंटेनर से इलाके में क्या लाये जाते थे,एवं यह कोयला कहां ले जाया जा रहा था.


0 टिप्पणियाँ