4 ट्रक अवैध कोयला सहित कोयला तस्करी के मामले में 9 कोयला तस्करों को जामुड़िया पुलिस ने गिरफ्तार किया




 जामुड़िया-आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट अन्तगर्त जामुड़िया थाना ने कोयले तस्करी के मामले में कोयला लदे चार लॉरी समेत 9 कोयला तस्करों को गिरफ्तार किया . इसके साथ ही एक जेसीबी(डोजर), एक स्विफ्ट कार ,एक स्विफ्ट डिजायर कार, तीन मोटरसाइकिल भी जब्त किये. बताया जाता है कि गुरुवार को जामुड़िया थाने की पुलिस ने कोयला कारोबारियों के खिलाफ करवाई करते हुए यह कामयाबी मिली है .पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को शुरू में पता चला कि कोयले से लदे ट्रक चुरूलिया इलाके स्तिथ विभिन्न कोयला खदानो से कोयला जमा कर लॉरी से कोलकाता भेजने की तैयारी में थे. जामुड़िया थाना के प्रभारी राहुल देव मंडल ने फौरन सफलता के साथ इस ऑपरेशन को अंजाम दिया.

  राहुल मंडल भारी पुलिस दल बल के साथ कोयला लोड हो रहे स्थल पर औचक छापामारी कर 4 ट्रक में 80 टन अवैध कोयला के साथ कोयला तस्कर चुरुलिया निवासी अली मोहम्मद शा,संजय गोराई,कलाम खान, दोमोहनी बाजार के मो0 शाहिद, मदनपुर के शेख मुख्तार हुसैन,काला साजी, शेख नबिरुद्दीन, नोला झारखंड के असीम राणा, बिहार के मुंगेर जिला फूलन यादव को रंगे हाथ पकड़ लिया गया . शुक्रवार की प्रातः सभी को आसनसोल कोर्ट मे भेजा गया.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 जामुड़िया बाजार में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान