पांडवेश्वर --: पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र बहुला अंचल में तृणमूल कांग्रेस की ओर से दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर "बसन पोरो मां "कार्यक्रम आयोजित की गई, बसन पोरो मां कार्यक्रम में बहुला अंचल के 25 बूथों की 2500 सौ,महिलाओं को साड़ी का वितरण किया गया।इस दौरान पांडवेश्वर विधानसभा के विधायक नरेन्द्र नाथ चक्रवर्ती ने कहा की 2011 से तृणमूल कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से हर साल दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर पश्चिम बंगाल में महिलाओं को साड़ी दान करते आ रहे हैं।हम नही चाहते है कि पूजा में हम नये कपड़े पहने और पूजा में कोई गरीब महिला पुराने कपड़ा ना पहने इसी लिए हमलोग पांडवेश्वर विधानसभा सभा के जितने भी तृणमूल नेता है।सभी ने मिल कर जिनसे जितना हो सका सभी ने मिल कर साड़ी का वितरण किया।मैं पांडवेश्वर विधानसभा के विधायक होने के नाते बहुत खुशी हो रही है।इस अवसर पर पांडवेश्वर ब्लॉक सभापति किरीटी मुखर्जी,युवा तृणमूल ब्लॉक सभापति नरतम मंडल,पंचायत समिती सभापति मदन बाउरी,बहुला ग्राम पंचायत प्रधान वीर बहादुर सिंह,बहुला अंचल सभापति उत्तम मिर्धा,संजीब बनर्जी, माइनरटो अध्यक्ष एम.डी चांद हुसैन, पंचायत सदस्य एमडी सदरूदिन हुसैन, गौरब पाल आदि नेता गण उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ