रानीगंज के विभिन्न मंदिरों में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम






 रानीगंज -शुक्रवार की देर शाम को आस्था का केंद्र श्री श्री सीताराम जी मंदिर मे भव्य कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम की धूम रही. पूरे मंदिर को फूलों एवं रंग बिरंगी विद्युत साज-सज्जा लाइट से सुशोभित किया गया था. भगवान श्री कृष्ण के अलग-अलग स्वरूपों की सजावट की गई थी, एवं भगवान श्री कृष्ण के जीवन के दृश्य को नाटक, भागवत पुराण कथा ,रासलीला ,कृष्ण लीला के द्वारा प्रायोजित किया गया. मंदिर के भक्त ललित झुनझुनवाला, विमल बाजोरिया, प्रदीप सराया ,विजय अग्रवाल, रमेश मारोदिया ने बतलाया कि भक्तों ने आज लड्डू गोपाल के रूप में भी भगवान श्री कृष्ण की पूजा की है. घर-घर में सजावट करके लोगों ने लड्डू गोपाल की पूजा अर्चना की है.श्री श्री सीताराम जी मंदिर में भव्य मेले का स्वरूप देखने को मिला. इस अवसर पर भजन गायक जयराम पांडे द्वारा भगवान श्री कृष्ण के ऊपर आधारित भजनों की प्रस्तुति पर श्रोताओं को थिरकते देखा गया. भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पर पहुंचकर भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना की. रानीगंज के बड़ा बाजार हनुमान मंदिर एवं मारवाड़ी पट्टी स्थित प्रतिष्ठित सतनारायण मंदिर में भी जन्माष्टमी की धूम देखने को मिली.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 जामुड़िया बाजार में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान