युवा मोर्चा नेता समीर गोराई पर तृणमूल समर्थको ने किया था हमला
प्रदर्शन के दौरान तृणमूल पार्षद को दी खुली चुनौती
दुर्गापुर: दुर्गापुर शहर के विधान नगर स्थित महालक्ष्मी पार्क मोड़ के समीप गुरुवार भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की ओर से तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन में दुबराजपुर के विधायक एवं युवा मोर्चा के केंद्रीय समिति उपाध्यक्ष अनूप साहा, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री संतोष मुखर्जी, जिला सचिव अभिजीत राय, उपाध्यक्ष तरुण दास सहित कई नेता मौजूद थे. प्रदर्शन के पहले बिधाननगर के हाडको मोड़ से युवा समर्थकों ने हमले के खिलाफ प्रतिवाद रैली निकाली, जो विभिन्न इलाकों का परिक्रमा कर स्टील पार्क मोड़ पहुंचा. इस दौरान पुलिस द्वारा बैरिकेट लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया गया. तत्पश्चात सभी प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठकर तृणमूल के खिलाफ नारे लगाने लगे. संतोष मुखर्जी ने बताया कि पिछले दिनों गवर्नमेंट कॉलेज के समीप युवा मोर्चा नेता समीर गोराई को तृणमूल के गुंडा वाहिनी पुलिस के सामने ही हमला किया था. पुलिस मूक दर्शक बन कर तमाशा देखती रही. घटना को लेकर स्थानीय एक तृणमूल नेता ने इलाके में दुबारा आने को लेकर धमकी दी थी. आज प्रदर्शन किया जा रहा है, कहां है आज धमकी देने वाला तृणमूल का वह नेता? वही पुलिस घटने में शामिल किसी भी हमलावर को गिरफ्तार नहीं कर पाई है. पुलिस तृणमूल का सहयोग कर रही है. संगठन की ओर से हमले के खिलाफ आंदोलन आगे भी जारी रहेगा.

0 टिप्पणियाँ