दुर्गापूजा पर नगर निगम निकालेगा शोभा यात्रा



आसनसोल : यूनेस्को ने पश्चिम बंगाल के दुर्गापूजा को अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया है। इससे राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी काफी उत्साहित हैं। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मान के मद्देनजर मुख्यमंत्री ने इस वर्ष पूरे राज्य में दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने प्रत्येक जिला में 1 सितंबर को दुर्गा पूजा के उपलक्ष में जिला प्रशासन के तरफ से एक शोभायात्रा निकालने की घोषणा की है। इसके तहत पश्चिम बर्दवान जिला में भी जिला संस्कृतिक विभाग और नगर निगम के संयुक्त तत्वाधान में 1 सितंबर को एक शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा आसनसोल पोलो ग्राउंड से शुरू होकर कोर्ट मोड़, भगत सिंह मोड़, होते हुए बीएनआर स्थित रविंद्र भवन के पास आकर समाप्त होगी। इस शोभायात्रा में दुर्गा पूजा से संबंधित संस्कृति को दर्शाने के लिए कई टेबलो द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा। इस शोभायात्रा में झांकियां के साथ ढाक बजाने वाले कई दल शामिल होंगे। इसके बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए आसनसोल नगर निगम के खेल और सांस्कृतिक विभाग के मेयर परिषद सदस्य गुरदास चटर्जी ने कहा कि यह शोभायात्रा 1 सितंबर को दोपहर 1 बजे से निकाली जाएगी। जिसमें आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में आने वाले विभिन्न पूजा कमेटियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस शोभायात्रा में 1000 से अधिक लोगों कि शामिल होने की संभावना है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 जामुड़िया बाजार में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान