डेंगू नियंत्रण को लेकर नगर निगम स्वास्थ्य विभाग में बैठक, हेल्थ टीम के सुपरवाइजर को दिया प्रशिक्षण




आसनसोल : आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में डेंगू के मरीजों की बढ़ती संख्या ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के माथे पर चिंता की लकीर खींच दी है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि उन्होंने आसनसोल नगर निगम क्षेत्र को डेंगू रहित करने के लिए पूरी तरह से तैयारी कर ली थी। लेकिन मौसम ने दगा दे दिया। डेंगू अपना पांव ज्यादा ना फैला सके। उसको नियंत्रण में करने को लेकर सोमवार को आसनसोल नगर निगम कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा एक बैठक की गई। जिसने नगर निगम के स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ दीपक कुमार गांगुली, निगम आयुक्त राहुल मजूमदार जिला और राज्य स्तर के अधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे। बैठक के बाद नगर निगम के स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ दीपक कुमार गांगुली ने कहा कि अब तक आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में डेंगू मरीजों की संख्या 52 हो गई है। उन्होंने कहा कि यह मरीज बोरो कार्यालय 7 के 76,77 नंबर वार्ड के अलावा वार्ड संख्या 82,83,85 जमुड़िया के श्री पुर बाजार रानीगंज के गिरजा पाड़ा इलाके में ज्यादा है। उन्होंने डेंगू के बढ़ने के कारण के बारे में बताते हुए कहा कि बरसात का मौसम है। लेकिन जितना पानी पड़ना चाहिए। उसका 47% ही पानी पड़ा है। थोड़ा-थोड़ा पानी पड़ने के कारण पानी का जमाव हो जा रहा है। धूप होने से डेंगू के लार्वा पनप रहे हैं। जिसके कारण डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ रही है। हालांकि इससे निपटने को लेकर आज की बैठक में चर्चा की गई। साथ ही घर-घर जाकर जो स्वास्थ्य टीम कार्य कर रही है। उसके सुपरवाइजर को आज विशेष रूप से प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण राज्य और जिला स्तर के अधिकारियों ने दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता