आसनसोल : आसनसोल जीटी रोड स्थित पूर्व रेलवे हाई स्कूल प्राथमिक सेक्शन में मंगलवार को छात्र छात्राओं के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह तीर विद्यालय स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण चिकित्सा विभाग के द्वारा आयोजित किया गया जिसमें आसनसोल रेल मंडल अस्पताल के चिकित्सक के द्वारा स्वास्थ्य किया गया इस मौके पर बच्चों को स्वागत करने आए डॉक्टर मीडियम सपना ने बताया कि यह कार्यक्रम स्कूल हेल्थ प्रोग्राम के तहत करवाया जा रहा है। आज एक 100 से 150 बच्चों का स्वास्थ्य जांच किया जाएगा। जिसमें सभी प्रकार की समस्याओं की जांच की जाएगी। ताकि बच्चे शारीरिक रूप से स्वास्थ्य रहकर विद्या अर्जन करें।

0 टिप्पणियाँ