डुयार्स कप ऑल बंगाल कराटे टूर्नामेंट में रानीगंज के 4 प्रतियोगीयों ने शहर का नाम रोशन किया




रानीगंज-डुयार्स कप ऑल बंगाल फुल कॉन्टैक्ट कराटे टूर्नामेंट में कोयलांचल के सफल 4 प्रतियोगियों का गुरुवार को रांनीगंज में काफी भव्य तरीके से स्वागत किया गया. बीते 14 और 15 अगस्त को अलीपुर द्वार के नगर निगम प्रांगण में फूल कांटेक्ट कराटे टूर्नामेंट का आयोजन अलीपुरद्वार के डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एकेडमी की ओर से किया गया था, जहां इस प्रतियोगिता में पश्चिम बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों से कई कराटे प्रतियोगियोंने हिस्सा लिया था. उनके साथ ही रानीगंज के कराटे एकेडमी से चार प्रतियोगियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था. जहां इन चार प्रतियोगियों ने 120 प्रतियोगियों के बीच सफलता और लोगो की सराहना हासिल की‌. इस प्रतियोगिता में मेंस फाइटिंग इवेंट में प्रथम स्थान रानीगंज के सष्टीगोड़िया के वाशिंदा बुबाई बाध्यकर ने हासिल की, और जहां वूमेन्स फाइटिंग इवेंट में प्रथम स्थान हासिल किया बीजपुर की निवासी जेमेरी मुंडा ने, इसी प्रकार बेसिक प्रतियोगिता में रानीगंज के गिरजा पाड़ा निवासी अग्नि रूद्र बाग ने प्रथम स्थान हासिल किया, साथ ही रानीगंज के रानीशहर क्षेत्र के निवासी ने कराटे में तीसरा स्थान हासिल किया अखिलेश मोदक ने. उनके अभूतपूर्व जीत से पुरा शहर गौरवान्वित हो गया. दूसरी ओर फिफ्थ डॉन ब्लैक बेल्ट मिहिर बाग ने बताया कि कोयलांचल के सफल प्रतियोगी भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेलों में भी भाग लेंगे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 जामुड़िया बाजार में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान