रेलवे क्वार्टर के अनधिकृत कब्जाधारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई



 आसनसोल : पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल का रेल प्रशासन रेलवे की जमीन और रेलवे क्वार्टरों पर अनाधिकृत कब्जाधारियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है. आज (05.05.2022), इंजीनियरिंग और आरपीएफ कर्मियों की मदद से रेलवे क्वार्टर नंबर 52, डूरंड रोड, आसनसोल में इसी तरह का निकासी अभियान चलाया गया, जहाँ कुछ बाहरी लोगों द्वारा एक अनधिकृत स्कूल (विवेकानंद विद्यालय) चलाया जा रहा था। माननीय उच्च न्यायालय, कोलकाता के आदेश के अनुसार उक्त रेलवे क्वार्टर को खाली करा लिया गया और सभी फर्नीचर को जब्त कर लिया गया। निकासी अभियान शांतिपूर्ण रहा और कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार रेलवे प्राधिकरण द्वारा अनधिकृत कब्जाधारियों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है और भविष्य में इस बेदखली अभियान के पूरा होने तक, यह जारी रहेगी। उल्लेखनीय है कि इसी तरह की कार्रवाई चांदमारी और महुआडंगाल रेलवे कॉलोनी में भी की जाएगी, जहां बेदखली का नोटिस दिया जा चुका है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 जामुड़िया बाजार में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान