रमजान माह के अंत में बोगड़ा में इफ्तार पार्टी का आयोजन, हिंदू–मुस्लिम भाइयों ने दिया एकता का परिचय




जामुड़िया: (क्रांति सिंह)मुस्लिम समुदाय के पवित्र रमजान माह के अंतिम दिवस में तृणमुल कांग्रेस के श्रमिक संगठन पश्चिम बर्दवान जिला आईएनटीटीयूसी की ओर से श्रमिक नेता तारकेश्वर सिंह और राजू माजी के नेतृत्व में  जामुड़िया विधानसभा के 32 नंबर वार्ड स्थित बोगड़ा सामुदायिक भवन में रविवार की संध्या जाति, धर्म के ऊपर उठकर मानवता की मिसाल पेश करते हुए हिन्दू और मुस्लिम दोनों समुदायों को लेकर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। दावते इफ्तार के मौके पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में रोजेदारों ने हिस्सा लिया. मौके पर मुस्लिम भाईयों ने रोजा खोल इफ्तार किया. इस दौरान तृणमूल नेता पूर्णाशशी राय, प्रभात बंद्योपाध्याय, श्रमिक नेता तारकेश्वर सिंह, राजू माजी, विवेक मंडल, हाफिज दिलसर आलम, छात्र नेता पिंटू कुमार दत्ता, केदार राम, असरफ काजी, शिबराम पारिख आदि मौजूद थे.इस संदर्भ में श्रमिक नेता तारकेश्वर सिंह और पिंटू कुमार दत्ता ने कहा कि हमलोग हमेशा ईद और दुर्गा पूजा पर्व हिंदू– मुसलमान एक साथ कंधे से कंधा मिलकर मनाते हैं. हमारे बीच कोई विभाजन नहीं है और आने वाले दिनों में कोई भी पार्टी हमारे बीच विभाजन नहीं कर पाएगी.उन्होंने कहा कि काजी नजरूल के अनुसार एक डाल में दो कुसुम, जो एक साथ हिंदू मुस्लिम हैं.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 जामुड़िया बाजार में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान