जामुड़िया- जामुड़िया थाना के केंदा फांड़ी अंतर्गत चिचूड़ियां ग्राम पंचायत के आर एन कॉलोनी में स्वास्थ्य सखी नाम से एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसी सेंट्रल डॉक्टर कुलदीप एस एस विशेष रूप से उपस्थित थे. कार्यक्रम के जरिए आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के आला अफसरों ने लोगों को कम उम्र में लड़कियों की शादी करने के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी. स्वास्थ्य सखी कार्यक्रम में एसीपी तथागत पांडे, जामुडिया थाना, केंदा फांड़ी के तमाम अफसर मौजूद थे, इसके अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं और बच्चियां उपस्थित थीं.

0 टिप्पणियाँ