जामुड़िया:- (क्रांति सिंह)एक मई मजदूर दिवस के मौके पर जामुड़िया औधोगिक क्षेत्र के विभिन्न कारखानों में तृणमूल से संबंधित श्रमिक संगठन आईएनटीटीयुसी के जिला अध्यक्ष अभजीत घटक ने झंडा उत्तोलन किया. झंडा उत्तोलन कार्यक्रम से पहले मान स्टील करखाना से विधुत गोराई, सत्यम से असीम चटर्जी एवं गगन फेरोटेक करखाना से दोदी सिन्धू ने अभीजीत घटक को फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया.मजदूर दिवस के मौके पर अभीजीत घटक ने कारखाना के श्रमिको को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है, आज के ही दिन अपने बुनियादी हक को पाने के लिए ना जाने कितने श्रमिको ने अपना बलिदान दिया है.हमें उनके इस बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देना है.उन्होंने सभी श्रमिकों को एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि सभी को एक साथ मिलकर करखानो मे संगठन को बढ़ाना है ,और उसे मजबूत करना होगा. उन्होंने कहा कि जब संगठन मजबूत रहेगा तभी तो सभी श्रमिको को उनका अपना हक मिलेगा और करखाना के सभी अधिकारी श्रमिको की बात सुनेंगे. मौके पर गुणमय बाऊरी, सुरेश रूईदास, ऊतम बाऊरी, बबलू गोराई, श्यामल चटर्जी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.


0 टिप्पणियाँ