रानीगंज- रानीगंज मॉर्निंग वॉकर्स योगा ग्रुप के सदस्य मनोज केसरी को वर्ष 2022- 2224 के रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव बनाए जाने पर मॉर्निंग वॉकर्स योगा ग्रुप की ओर से गुरुवार की संध्या निघा स्थित सिटी रेसीडेंसी में सम्मानित किया गया. इस अवसर पर रानीगंज मॉर्निंग वॉकर्स ग्रुप के सदस्य भी मौजूद थे .इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ सदस्य समाजसेवी राजेंद्र प्रसाद खेतान के जन्म दिवस पर उन्हें एक पौधा देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर मनोज केसरी को राजेन्द्र प्रसाद खैतान ने आशीर्वाद देते हुए कहा की रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स सिर्फ इस अंचल का ही नहीं बल्कि पश्चिम बंगाल में अपना एक विशिष्ट स्थान रखती है .इस चेंबर में व्यवसाई हित के साथ-साथ सामाजिक कार्य करते हैं. उन्होंने आशा व्यक्त किया है कि मनोज केसरी के नेतृत्व में रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स और अपनी बुलंदियों को छुएगा .इस मौके पर मॉर्निंग वॉकर ग्रुप के अध्यक्ष सुरेश जयसवाल ने भी मनोज केसरी को बधाई देते हुए कहा कि मनोज केसरी अपने कुशल नेतृत्व से रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के द्वारा किए जा रहे व्यवसाई और सामाज सेवा की परंपरा को बनाए रखेंगे.मनोज केशरी ने कहा कि जिस आशा और विश्वास के साथ मुझे यह पद दिया गया,उस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे. इस मौके पर मॉर्निंग वॉकर्स योगा ग्रुप के सदस्य शिक्षक प्रदीप सिंह राठौड़ द्वारा प्रस्तुत गीतों को लोगों ने सराहा .कार्यक्रम में के पी सिंह, अशोक अरोड़ा ,ललित झुनझुनवाला ,बबलू सिंह, पवन टंडन ,रवि केसरी, पप्पू गढ़वाला सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे .इस अवसर पर सभी ने राजेंद्र प्रसाद खैतान के दीर्घायु होने की कामना किया .


0 टिप्पणियाँ