बेनाचिटीःदुर्गापुर इस्पात नगरी के वी जॉन में स्थित 6 नंबर वार्ड मारकोनी के सुकान्त पाठक चक्र मैं पाड़ा समाधान को लेकर शनिवार की सुबह को शिविर आयोजित की गई थी जिसमें प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे । पड़ा का समाधान दो नंबर वार्ड से लेकर 6 नंबर वार्ड तक के लोगों के लिए लगाया गया था।सुबह से ही विभिन्न अवार्ड के लोग अपनी समस्याओं को लेकर वहां पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई। 6 नंबर वार्ड इलाके के एक महिला डॉली दे बताया कि वह अपने पड़ा में कल्वर्ट टूट गई है जिसके कारण लोगों को घूम कर जाना पड़ता है काफी समस्या होती है कहा कि लोगों ने आश्वासन दिया है कि जल्द काम को कर दिया जाएगा अब देखते हैं कि कब तक होती है ।इसके अलावा 5 नंबर वार्ड बस्ती के एक महिला टीना बावड़ी ने कहा कि हमें बताया गया था कि समस्याओं को लेकर एक शिविर आयोजित की गई है वहां जाने से समाधान होगा जिसको लेकर हम यहां पहुंचे और अपनी शिकायत को दर्ज करवाए हैं हमारे घर के सामने नाला टूट गया है । बार-बार शिकायत करने के बाद भी नहीं बनी इलाके के ही लोगों ने बताया कि आज वाला समाधान का शिविर लगा है वहां जाने से समस्या समाधान होगी इसलिए हम वहां पहुंचे और अपनी शिकायत दर्ज करवाई है आश्वासन दिया गया है कि बहुत जल्द बना दिया जाएगा । इलाके के पार्षद मणि दास गुप्ता ने बताया कि पारा का समाधान को लेकर दो नंबर वार्ड से लेकर 6 नंबर वार्ड को लेकर यस पड़ा का समाधान आयोजित किया गया है जहां अपनी शिकायत लोग करवा सकेंगे अपने इलाके में जो काम नहीं हुआ है इसको लेकर लोग अपनी शिकायत करवाएंगे और उस पर अधिकारी इलाके में घूम कर समस्याओं को देखेंगे और काम करेंगे। बाबुल कलाकारों के माध्यम से पारा का समाधान को लेकर गीत गा गा कर लोगों को बता रहे थे।इस तरह की शिविर को लेकर इलाके के लोगों में खुशी देखी गई।

0 टिप्पणियाँ