रानीगंज में शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया ईद, नमाज अदा कर सभी ने एक दूसरे को ईद की दी मुबारकबाद




रानीगंज--ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा त्योहार है. दुनिया भर में ईद का त्योहार रमज़ान का पाक महीना ख़त्म होने के बाद मनाया जाता है. करीब महीने भर तक चले रोजों के बाद चांद का दीदार किया जाता है और उसी के बाद ईद की तारीख की जानकारी प्राप्त होती है. इस बार ईद 03 मई को मनाई गई. ईद को लेकर प्रशासन की तरफ से भी तैयारियां जोरों से चल रही थी. रानीगंज बोरो 2 के असिस्टेंट इंजीनियर इंद्रजीत कोन्नार ने बताया कि रानीगंज बोरो में कुल 14 मस्जिद एवं ईदगाह है जहां ईद की नमाज अदा की जाती है. आसनसोल नगर निगम रानीगंज बोरो की तरफ से दो-तीन दिन पहले से ही तैयारियां चल रही थी, मंगलवार सुबह 4:00 बजे से हर एक ईदगाह और मस्जिद में जहां नमाज पढ़ी गई, वहां पहले से ही ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव और साफ सफाई का काम किया गया, इसके साथ ही पानी की भी व्यवस्था की गई थी ताकि ईद की नमाज के बाद सभी मुस्लिम भाई पानी पी सके. रानीगंज के रोनाई मस्जिद के इमाम ने कहा कि ईद का त्यौहार भाईचारे का त्यौहार है, जहां हम सभी को एक दूसरे को मदद करने की सीख मिलती है.ईद के पहले गरीब लोगों के बीच वस्त्र वितरण से लेकर खाने के सामान बांटे जाते हैं, ताकि उनकी भी ईद अच्छे से बीत सके.इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार जंग-ए-बद्र के बाद ईद-उल-फितर की शुरुआत हुई थी. बताया जाता है कि इस जंग का नेतृत्व ख़ुद पैग़ंबर मोहम्मद साहब ने किया था और इस जंग में मुस्लिम समुदाय की फतह हुई थी. मुस्लिम समुदाय के लोग ईद वाले दिन अल्लाह का शुक्रिया अदा करते हैं क्योंकि अल्लाह ने उन्हें 30 दिनों तक रोज़े रखने की ताकत दी है.


पिछले दो वर्षों के पश्चात इस बार ईदगाह में ईद का नमाज अता की गयी. मुस्लिम समुदाय में ईद को लेकर इस बार काफी उत्साह देखा गया. इस दौरान मस्जिदों को सजाया गया .


 सभी लोग इस दिन नए कपड़े पहनने के साथ-साथ अपने-अपने घरों में सेवइयां लच्छा तथा तरह तरह के  पकवान का आनंद लिया. इस दौरान 35 नंबर वार्ड पार्षद अख्तरी खातून सहित कई टीएमसी कर्मी और नेता मौजूद थे.लोगो ने एक दूसरे से गले लग कर ईद मुबारक कहा.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 जामुड़िया बाजार में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान